Tagged “mahashivaratri”

 March 3, 2024 

सब पर कृपा करने वाला दिन महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

Maha shivaratri pujan Booking

महाशिवरात्रि का महत्व:

  • महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है।
  • महाशिवरात्रि को भगवान शिव के अग्निलिंग स्वरूप के प्रकट होने का दिन भी माना जाता है।
  • महाशिवरात्रि को आध्यात्मिक रूप से जागृत होने और मोक्ष प्राप्त करने का दिन माना जाता है।

महाशिवरात्रि का उत्सव:

  • महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव का व्रत रखते हैं और उनका पूजन करते हैं।
  • महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव को जल, दूध, बेल पत्र, धतूरा, और चंदन अर्पित करते हैं।
  • महाशिवरात्रि के दिन भक्त रात भर जागरण करते हैं और भगवान शिव के भजन गाते हैं।

महाशिवरात्रि के लाभ:

  • महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भक्तों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  • महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भक्तों के पापों का नाश होता है।
  • महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भक्तों को सुख, समृद्धि, और मोक्ष प्राप्त होता है।

महाशिवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से जागृत होने और मोक्ष प्राप्त करने का एक अवसर प्रदान करता है।

 February 20, 2014 

Mahashivaratri (27.02.2014)

maha shivaratri 2014

महाशिवरात्री के दिन अगर आप नीचे दिये हुये कुछ विधि अपनाये तो जल्द से जल्द आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

इस दिन शिव मंदिर मे जाकर बेलपत्र अर्पण करे, वंहा से ९ बेल पत्र घर लाकर अपने घर के मंदिर मे चढाये। और १०८ बार "ॐ नमः शिवाये (ॐ नमः शिवाय नही)" का जाप कर अपनी मन-पसंद वर की कामना करे तो आपकी इच्छा पूर्ण हो जाती है।

किसी लडकी की शादी बार बार टूट जाती हो, या विवाह मे बार-बार विघ्न आ रहा हो तो इस दिन शिव मंदिर जाकर बेलपत्र के साथ हल्दी (अख्खा हल्दी) भी चढा कर अपनी मनोकामना करे। वहा से १२ बेलपत्र लाकर अपने घर के मंदिर मे हल्दी के साथ बेलपत्र चढाये और १०८ बार "ॐ नमः शिवाय" का जाप करे और हल्दी अपने पर्स मे रखे, जब तक आपकी इच्छा पूर्ण नही होती। शादी के बाद हल्दी को पानी मे विसर्जित कर दे।

शत्रु परेशान कर रहे है तो शिव मंदिर मे जाकर दर्शन करे, वहा से बेल पत्र लाकर घर मे काला तिल हाथ मे लेकर ३२४ शिव मन्त्र "ॐ नमः शिवाय" का जाप करे, और अपने उस शत्रु मे मुक्ति का कामना करे और उस बेलपत्र को काला तिल सहित पानी मे विसर्जित करे।

घर मे कोई न कोई बिमार रहता हो तो आज के दिन शिव मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करे वहा से ३ पत्तो वाला बेल पत्र घर लाकर महामृत्युंजय का जाप करे। तत्पश्चात बिमार व्यक्ति के ऊपर या घर के सभी सदस्य के ऊपर ११ बार घुमाकर पानी मे विसर्जित करे।

See more details...  http://www.divyayogashop.com/search/?query=shiva